About Us: “नमस्ते, मेरा नाम जय प्रकाश (Jai Prakash) है और मैं उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज का निवासी हूँ।वर्तमान में मैं दिल्ली से UPSC की पढाई कर रहा हूँ ।उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल, बिहार में सिंचाई विभाग में SSC के माध्यम से क्लर्क कि नौकरी भी कर चुका हूँ। वर्ष 2014-2017 तक कोचिंग भी पढाया हूँ। पुलिस ,SSC की व्यस्त ड्यूटी के साथ-साथ मेरा सपना हमेशा से ही देश की सर्वोच्च सेवा (UPSC) में जाने का रहा है।

इसी लक्ष्य के साथ मैं पिछले 5 वर्षों से निरंतर UPSC की तैयारी कर रहा हूँ और गर्व के साथ कह सकता हूँ कि मैंने दो बार UPSC प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) उत्तीर्ण की है।अपनी तैयारी के दौरान, मैंने महसूस किया कि ग्रामीण और मध्यम वर्गीय छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ‘Mock Test’ और ‘Practice Sets’ प्राप्त करना काफी खर्चीला और कठिन होता है।

इसी समस्या के समाधान के लिए मैंने Examdw.com की शुरुआत की है। यहाँ मेरा उद्देश्य उन सभी अभ्यर्थियों को SSC, Police, UPSC, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सटीक और निःशुल्क अभ्यास सामग्री उपलब्ध कराना है, जो मेहनत तो करना चाहते हैं लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।”

Scroll to Top